फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

523 उम्मीदवार मैदान में, भाग्य आज तय होगा

Wed, 25 Feb 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पड़ती नगर काउंसिल खरड़, कुराली, जीरकपुर, डेराबस्सी, बनूड़, नया गांव व लालड़ू नगर पंचायत के बुधवार को होने वाले चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को जिले में इन चुनावों के लिए बनाए गए पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टीयां मशीनों सहित पुलिस बल के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग बूथों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों को मशीनें चैक करवाई जाएगी, जिसके बाद ठीक आठ बजे पोलिंग शुरू होगी जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी। वोटिंग प्रक्रिया खत्म शाम पांच बजे खत्म होने के बाद काउंटिंग शुरू कर उम्मीदवारों के नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुकें है। साथ ही सभी पोलिंग बूथों पर प्रशासन और पुलिस द्वारा खास नजर भी रखी जाएगी। संवेदनशील बूथों पर पुलिस बल ज्यादा लगा दिया गया है।

जिला निवार्चन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि नगर काउंसिल खरड़, कुराली, बनूड, जीकरपुर, डेराबस्सी। नगर पंचायत लालड़ू व नयागांव में बुधवार को चुनाव होगा। चुनाव मैदान में कुल 523 उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए कुल 283 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 932 कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाएंगे। नगर काउंसिल डेराबस्सी के 19 वार्डों में 37 पोलिंग बूथ, जीकरपुर के 31 वार्डों के लिए 70 पोलिंग बूथ, नगर काउंसिल कुराली के 17 वार्डों के लिए तीस पोलिंग बूथ, नगर काउंसिल खरड़ के 27 वार्डों के लिए 71 पोलिंग बूथ, नगर काउंसिल बनूड़ के 13 वार्डों के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए हैं । वहीं, नगर पंचायत लालड़ू के 17 वार्डों के लिए तीस पोलिंग बूथ व नगर पंचायत नया गांव के 21 वार्डों के लिए 32 पोलिंग बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन


74 में से 64 नए चेहरे
कुराली। नगर काउंसिल कुराली के 17 वार्ड के लिए 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से दस उम्मीदवार ऐसे हैं जो कि पहले भी काउंसिल चुनाव लड़ चुकें है। जबकि बाकी 64 उम्मीदवार नए हैं। चुनाव मैदान में उतरे नए चेहरों में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हैं। चुनाव मैदान में डटे पूर्व प्रधान जसविंदर गोल्डी, प्रीत मोहिंदर सिंह बिट्टा, राकेश कालिया, टीना चंदेल, कृष्णा देवी, परमजीत कौर, विनोद कुमार, सविंदर कौर, लाभ कौर और सुरिंदर कौर के अलावा सभी उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें