फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम ने चलाया अभियान, 65 चालान, कई वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने रविवार को शहर के कई भागों में सुबह और शाम में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान 65 चालान किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वाले के 13 वाहन जब्त किए। सेक्टर-27 स्थित राधा स्वामी भवन के पास सुबह के समय चलाए गए अभियान में इंफोर्समेंट विंग ने अवैध रूप से लगाए 42 रेहड़ी-फड़ी हटाईं। ये फुटपाथ पर आवाजाही में परेशानी डाल रहे थे। सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई थी। इस कार्रवाई से मार्केट में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।
विज्ञापन

शाम में मनीमाजरा सेक्टर-13 के कार बाजार में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने वैध स्टिकर के बिना और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करते हुए खड़ी गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान, 15 गाड़ियां जब्त की गईं और उल्लंघनकर्ताओं को 15 चालान जारी किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें