फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग की पॉलिसी जल्द बनाई जाए

Fri, 12 Aug 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
multilevel parking sector 17 - फोटो : amar ujala file
विज्ञापन
 सेक्टर- 17 की मल्टीलेवल पार्किंग के लिए पॉलिसी बनाने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी पार्षदों ने निगम की सदन की बैठक मेयर अरुण सूद से बुलाने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में कांग्रेस के पार्षद सुभाष चावला, प्रदीप छाबड़ा, पूनम शर्मा, मुकेश बस्सी, दर्शन गर्ग, एचसी कल्याण, गुरबख्श रावत व शीला फूल सिंह ने कहा है कि मेयर जिस तरीके से अपने अधिकारों का प्रयोग कर मल्टीलेवल पार्किंग के बारे में एकतरफा और जन विरोधी फैसले कर रहे हैं, उससे लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाएं भंग हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग बंद होने और उसके बाद लोगों पर रॉन्ग पार्किंग के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाने का फैसला गलत और असंवैधानिक है।
उन्होंने कहा कि पॉलिसी को बहुमत के आधार पर ही बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेयर अपनी कमियों को छिपाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की हर बात को कांग्रेस के पार्षदों पर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लोगों को परेशानी के अलावा कुछ नहीं हासिल हुआ है। मेयर अरुण सूद हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें