फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है यह एंटीना बनाने वाला

Wed, 06 Jan 2016 01:41 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले टीवी एंटीना और फिर फोल्डिंग बेड का कांसेप्ट लाने वाले महेश सब्बरवाल का नाम पंजाब की इंडस्ट्री में खास है। हो भी क्यों न टीवी स्टेशन आए तो महेश सब्बरवाल ने एंटीना के प्रोडक्शन किया और कम जगह घेरने वाले फोल्डिंग बेड का कांसेप्ट मार्केट में उतार दिया।
विज्ञापन


यही तो कारण है कि अमृतसर से लेकर चंडीगढ़ तक उनको चैंपियन के नाम से जाना जाता है। वैसे महेश सब्बरवाल की कंपनी का नाम चैंपियन फास्टनर का है। महेश सब्बरवाल ने बताया कि उन्होंने कैरियर 1973 से शुरू किया। उस समय टीवी स्टेशन लगाए गए थे।

सर्वे किया और टीवी एंटीना का काम शुरू किया। इसके बाद कूलर, फोल्डिंग बेड जैसे कांसेप्ट लेकर आए। 1988 में आतंकवाद के दौरान अमृतसर से चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए। यहां राम दरबार और फिर 1994 में पंचकूला में स्क्रू की इंडस्ट्री लगाई।
विज्ञापन


चैलेंज में साथ देने आया बेटा
सब्बरवाल ने बताया कि बेटा मोहित सब्बरवाल एमबीए के बाद उनके साथ आ गया। मोहित ने कंपनी में काफी डिजिटाइजेशन हो गया। इसके बाद इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया। वह रोजाना करीब दस से पंद्रह घंटे तक काम करते हैं।

पहली बार बनाया टीवी एंटीना
सब्बरवाल ने बताया कि उस समय टीवी स्टेशन की शुरुआत हुई थी। एंटीना बाजार गर्म था। इसी कारण इंडस्ट्री लगाई। इसके बाद डेजट कूलर का प्रोडक्शन शुरू किया। इस कूलर की डिमांड काफी थी। इसके बाद फोल्डिंग बेड का कांसेप्ट मार्केट में उतारा। इसके साथ ही अमृतसर में एक एल्युमिनियम एक्जीक्यूशन प्लांट लगाया। जिसका लाभ उनको काफी मिला।
विज्ञापन


महेश सब्बरवाल
स्कूलिंग-अमृतसर हिंदू सभा स्कूल
कालेज-हिंदू सभा कालेज अमृतसर
सदस्य-पंचकूला इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन
 
मोहित सब्बरवाल
स्कूलिंग-हंसराज पब्लिक स्कूल पंचकूला
ग्रेजुएशन-मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी लंदन
एमबीए-एसपी जैन बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, मुंबई

टिप्स
1-नए इंटरप्रेन्योर के लिए किस्मत के संग कर्म भी आवश्यक
2-प्रोडक्ट हटकर हो। मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट बनाने से प्रोडक्ट की उपयोगिता कम हो जाती है
3-ज्यादा निवेश अपनी मशीनों पर ही करें, अच्छी मशीनें ही अच्छा प्रोडक्ट बनाएंगी
4-हमेशा क्वालिटी का ध्यान रखें, क्वालिटी ही आपको अग्रणी बनाएगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें