फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शख्स, जो आर्मी छोड़कर बन गया नामी इंडस्ट्रियलिस्ट

Sat, 02 Jan 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आर्मी, फिर माडलिंग और होलसेल व्यापार के बाद फार्मा मैन्युफैक्चरिंग में उतरे और देशभर में बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग में महारत हासिल की। यह है इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर पंचकूला के सीईओ डॉ. केशव राम गुप्ता की सक्सेस स्टोरी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर पंचकूला के सीईओ केशव राम गुप्ता बताते हैं कि पटियाला में कालेज में पढ़ाई पूरी करने के बाद जेएसडब्लू आर्मी के लिए आवेदन किया। उनकी नौकरी लग गई। पारिवारिक कारणों के कारण नौकरी नहीं कर सके। 1960 में माडलिंग शुरू की। कुछ समय बाद फार्मा का रिटेल और होलसेल का काम किया।

इसके बाद चंडीगढ़ आ गए। चंडीगढ़ में दो फार्मा मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद पंचकूला में केमिकल इंजीनियरिंग कर चुके बेटे भारत केशव गुप्ता के लिए इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर की शुरुआत की। यह अपने आप में एक नई पहल थी। टेस्टिंग लैब उस समय कम ही होती थीं। इसलिए इसका स्कोप बढ़ता गया।  
विज्ञापन


बेटे की मौत से आहत हो गए पिता
केशव राम गुप्ता बताते हैं कि उनका बेटा भारत केशव गुप्ता केमिकल इंजीनियर था। उसी ने 1991 में इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर की शुरुआत की। बेटे की मौत 1996 में एक कार एक्सीडेंट के दौरान हो गई। इसके बाद करीब दस साल वह काम ढंग से नहीं कर सके। बेटे की याद में प्रतिवर्ष एक
क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाता है।

फार्मा कंपनियों को बेच दिया
गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ में अपनी दोनों फार्मा कंपनियों को उन्होंने बेच दिया। उन्होंने बताया कि बेेटे की मौत के बाद बेटी डॉ.  शालिनी गुप्ता और पत्नी संतोष ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि उनका फोकस पढ़ाई पर रहा। बेटे ने इंजीनियरिंग की और उसके बाद बेटी ने भी जियोलाजी केमिस्ट्रिी में पीएचडी किया था। उन्होंने बताया कि बेटी ने एमएससी आनर्स में एक रिकार्ड बनाया था।
 
हेलमेट के साथ उपभोक्ता वस्तुओं की टेस्टिंग
इंटरनेशनल टेस्टिंग सेंटर  में हेलमेट के साथ उपभोक्ता वस्तुओं की टेस्टिंग भी की जाती है। इसी लैब  में मैगी, नूडल्स और अन्य प्रोडक्ट की टेस्टिंग भी होती है। उन्होंने बताया कि लैब पर्यावरण और अन्य वस्तुओं की टेस्टिंग भी करती है। डॉ.  केशव राम गुप्ता ने बताया कि यहां 110 लोग काम कर रहे हैं जिसमें 65 साइंटिस्ट हैं।
 
कई अवार्ड मिले हैं अब तक
डॉ.  केशव राम गुप्ता ने बताया कि उनको अब तक  कई आवार्ड मिल चुके हैं। हाल ही में उनको इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल द्वारा  आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट के लिए इंदिरा गांधी सद्भावना अवार्ड प्रदान किया  गया।
विज्ञापन


डॉ. केशव राम गुप्ता
पूर्व चेयरमैन इनरव्हील इंटरनेशनल
स्कूलिंग-सरकारी स्कूल, राजपुरा
कालेज-एसडी कालेज और जीएमएन कालेज अंबाला
एमए-पालिटिकल साइंस  
एलएलबी-पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला
पीएचडी-हेलीफेेक्स लंदन सोसोलाजी
पूर्व प्रेसीडेंट-रोटरी क्लब पटियाला
पूर्व प्रेसीडेंट-पंजाब स्टेट केमिस्ट एसोसिएशन
पूर्व प्रेसीडेंट-डेफ एंड डंब स्कूल पटियाला
सदस्य-रेड क्रास सोसायटी पटियाला
फाउंडर मेंबर-कैंसर इंस्टीट्यूट नई दिल्ली
पूूर्व प्रेसीडेंट-रोटरी मिडटाउन चंडीगढ़
पूर्व प्रेसीडेंट-अग्रवाल सभा (पहले प्रधान)
पूर्व प्रेसीडेंट-चंडीगढ़ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन
मल्टीपल पॉल हैरिस फेलो ऑफ रोटरी फाउंडेशन अमेरिका
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य

मिसेज संतोष गुप्ता
एजूकेशन-एमए बीएड
 
टिप्स
1. नए इंटरप्रेन्योर के लिए किस्मत के संग कर्म भी आवश्यक।
3. ज्यादा निवेश मशीनों पर ही करें, अच्छी मशीनें ही अच्छा प्रोडक्ट बनाएंगी।
2. इंडस्ट्री में प्रोडक्ट की उपयोगिता सबसे ज्यादा मायने रखती है।  
4. हमेशा क्वालिटी का ध्यान रखें, जरा सी गड़बड़ी से परेशानी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें