फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः चंडीगढ़ में एम्बुलेंस का रूट तय, अब इस रास्ते से जाएगी

Sat, 02 Jan 2016 12:32 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक कवायद शुरू की है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से पीजीआई और जीएमसीएच 32 में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट तय कर दिए हैं। दावा है कि इस रूट से आने पर एंबुलेंस को परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के स्वास्थ्य निदेशक को पत्र लिखकर एंबुलेंस के लिए तय किए गए रूट को फालो करने का आग्रह किया है। करीब आठ महीने पहले भाजपा के मेडिकल सेल के अध्यक्ष प्रिंस भुंढेला ने एंबुलेंस के लिए रूट तय करने का एक प्रस्ताव आईजी पुलिस को भेजा था।

जीरकपुर से पीजीआई आने का यह रूट होगा
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से हल्लोमाजरा, पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रिब्यून चौक से राइट टर्न होकर मोढेला लाइट प्वाइंट, आईटीआई लाइट प्वाइंट, वहां से लेफ्ट टर्न होकर सेक्टर 27-28-29-30 चौक, सेक्टर 19-27--20-30 चौक, ओल्ड लेबर चौक, वहां से राइट टर्न लेकर एपी चौक, वहां लेफ्ट टर्न होकर प्रेस लाइट प्वाइंट, मटका चौक, जीएमएसएच 16, पीजीआई चौक से पीजीआई गेट।
विज्ञापन


ढिल्लों बैरियर से पीजीआई का रूट
ढिल्लों बैरियर से हाउसिंग चौक, रेलवे लाइट प्वाइंट, शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट, वहां से लेफ्ट टर्न लेकर पुलिस लाइट प्वाइंट, संत कबीर स्कूल लाइट प्वाइंट, वहां से राइट टर्न किशनगढ़, हीरा सिंह चौक, सेक्टर 4-5-8-9 चौक, न्यू बैरिकेड चौक, सेक्टर 2-3-10-11 चौक, पीईसी इंटरसेक्शन, वहां से लेफ्ट टर्न सेक्टर 10-11 और उसके बाद पीजीआई में दाखिल।

मोहाली बैरियर से पीजीआई का रूट
जीरी मंडी चौक से बढ़हेरी चौक, वहां से राइट टर्न सेक्टर 40-41 लाइट प्वाइंट, सेक्टर 40-41-37-38 चौक, पीजीआई चौक से पीजीआई गेट।

जीरकपुर से जीएमसीएच 32 का रूट
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट, पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रिब्यून चौक, जीएमसीएच 32 चौक से जीएमसीएच 32

ढिल्लो बैरियर से जीएमसीएच 32
ढिल्लो बैरियर से हाउसिंग बोर्ड चौक, रेलवे लाइट प्वाइंट,  सीटीयू लाइट प्वाइंट, आईटीआई लाइट प्वाइंट, सेक्टर 27-28-29-30 चौक, सेक्टर 29-30 लाइट प्वाइंट, जीएमसीएच 32 चौक से जीएमसीएच 32।

मोहाली बैरियर से जीएमसीएच 32
जीरी मंडी से फर्नीचर मार्केट चौक, कजहेड़ी चौक, मटौर चौक, सेक्टर 44-45-50-51 चौक, सेक्टर 46-47-48-49
चौक, वहां से लेफ्ट टर्न लेकर सेक्टर 46-47 चौक, सेक्टर 31-32 लाइट प्वाइंट, आयरन मार्केट चौक, जीएमसीएच 32

चौक से लेफ्ट टर्न जीएमसीएच 32।
बीजेपी फार्मा सेल के प्रिंस भुंढेला ने बताया कि चंडीगढ़ में जाम की स्थिति लगातार बढ़ रही है और रोजाना जाम में एंबुलेंस फंसती थी। पंचकूला का एक बीमार व्यक्ति पीजीआई पहुंचने से पहले दम तोड़ गया था। यदि उसे खाली रूट मिलता तो जान बच सेकती थी। इसीलिए आठ महीने पहले ट्रैफिक पुलिस को एंबुलेंस बनाने के लिए लिखा था। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने काम किया है। अब इन रूटों पर होर्डिंग लगाने चाहिए, जिससे लोग जागरूक हो सकें।
विज्ञापन


हां एंबुलेंस के रूट का पत्र मिला है। इस बारे में विचार किया गया था। इसकी पूरी जानकारी बाद में बता पाऊंगा।
- राजीव अंबस्ठ, डीएसपी, ट्रैफिक चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें