फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक हजार से ज्यादा प्रिंटिंग यूनिट, 5 हजार को रोजगार

Thu, 18 Feb 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रम (एमएसएमई) के तहत चंडीगढ़ के हजारों छोटे-बड़े एंटरप्रेन्योर प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े हुए हैं। जिनसे 5 हजार लोगों को रोजगार मिला। इसकी यहां 1 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी यूनिटें वर्तमान में काम कर रही हैं। इनमें 400 से 500 यूनिट्स बड़े स्तर पर काम करती हैं तो वहीं अन्य छोटे स्तर पर। इनसे करीब 4 से 5 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यहां निर्मित होने वाला सामान आसपास के राज्यों में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन


इनमें मुख्यत: हिमाचल, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर शामिल हैं। प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े मुकेश छाबड़ा ने बताया कि वह एक्सरसाइज बुक्स, स्लीप पैड, लॉन्ग बुक्स, ड्राइंग कॉपी, रजिस्टर, प्रैक्टिकल नोटबुक के अलावा अन्य पेपर स्टेशनरी आइटम  तैयार करते हैं। इनकी सप्लाई हिमाचल के बद्दी, शिमला, नालागढ़, कालाअंब आदि शहरों से लेकर पंजाब के जालंधर, लुधियाना, पटियाला और जम्मू एवं कश्मीर तक की जाती है।

पूरे उत्तर भारत में होती है सप्लाई
वहीं, इसी उद्योग से ही जुड़े परमिंदर सिंह का कहना है कि शहर में करीब 3 हजार एमएसएमई हैं। यहां सबसे ज्यादा कारोबार इंजीनियरिंग वर्क्स का है, लेकिन प्रिंटिंग का काम भी यहां पीछे नहीं है। इंजीनियरिंग वर्क्स और ऑटोमोटिव पार्ट्स अगर यहां से देशभर में सप्लाई किए जाते हैं, तो प्रिंटिंग और स्टेशनरी सामान की सप्लाई भी पूरे उत्तर भारत में यहां से होती है। एंटरप्रेन्योर करण सिंह के अनुसार चंडीगढ़ में मोहाली से 1.5 प्रतिशत कम टैक्स होने के कारण वहां इसकी कम यूनिट्स हैं। इसलिए भी चंडीगढ़ में लोग अपना काम शुरू करने को फायदेमंद समझते हैं।
विज्ञापन


24 घंटे बिजली का है फायदा
किसी भी उद्योग के लिए सबसे बड़ी जरूरत बिजली-पानी की निरंतर सप्लाई होती है। हालांकि कुछ उद्योगों के लिए केवल बिजली ही सबसे बड़ी जरूरत है। सिटी के एंटरप्रेन्योर्स का मानना है कि चंडीगढ़ में उन्हें 24 घंटे बिजली मिलती है। यहां पावर कट न लगने के कारण उद्योग अच्छे से फलता-फूलता है। इससे प्रोडक्ट की कीमत पर भी नियंत्रण रहता है। इसकी भी एंटरप्रेन्योर्स को फायदा मिलता है।
विज्ञापन


इस तरह का होता है यहां काम
चंडीगढ़ प्रिंटिंग कारोबार में स्टेशनरी प्रिंटिंग, फ्लैक्सो प्रिंटिंग, रोटा प्रिंटिंग, डिजिटल प्रिंटिंग, मैग्जींस आदि का काम होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें