फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज की महापंचायत में महाफैसला, बंद होगा मृत्युभोज

Tue, 12 Jul 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
विज्ञापन
हांसी में गुर्जर समुदाय की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुर्जर समाज द्वारा रविवार को पांच जिलों के 80 गांवों की महापंचायत हिसार चुंगी के समीप खाण्डेवाला हॉल में आयोजित की गई। महापंचायत में मृत्युभोज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा शॉल, चादर ओढ़ाने और शोक सभा के संबंध में चिट्ठी भेजने की प्रथा पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य फैसले में कहा गया कि परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर 12, 9 और 7 दिन तक शोक व्यक्त करने का फैसला परिजनों पर निर्भर करेगा। इसके अलावा लोग शोक जताने के लिए अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय जा सकते हैं।

महापंचायत में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक के अंतर्गत आने वाले 80 गांवों के लोगों ने भाग लिया। पांच जिलों को कुल 10 जोन में बांटा गया। प्रत्येक जोन से तीन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. किशनपाल गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित गुर्जर समाज की बैठक में 10-10 लोगों की कमेटियां बनाई गई हैं। इस अवसर पर गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें