फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे कैप्टन के दोहते निरवान और मृगंका, CM वीरभद्र भी पहुंचे

Sun, 05 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
परिणय सूत्र में बंधे कैप्टन के दोहते निरवान और मृगंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर के दोहते निरवान सिंह की शादी नई दिल्ली में शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के शाही परिवार की बेटी मृगंका सिंह से हुई। 
विज्ञापन


मृगंका सिंह सांसद डा. करन सिंह की पोती हैं। सुबह यह जोड़ा सिख रीति-रिवाजों के मुताबिकआनंद कारज से विवाह बंधन में बंधा। शाम को कश्मीरी हिंदू की तरह फेरे लिए गए। मौके पर कैप्टन के परिवार के सभी खास रिश्तेदार मौजूद रहे। इनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष तौर से मौजूद रहे। गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता कैप्टन के बड़े दोहते अंगद से ब्याही हैं। जो निरवान के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे कैप्टन के दोहते निरवान और मृगंका - फोटो : अमर उजाला
निरवान की मां व कैप्टन की बेटी जयइंद्र कौर ने अपने पति गुरपाल सिंह के साथ विक्रमादित्य सिंह और चित्रांगदा सिंह की बेटी मृगंका सिंह का पटियाला के शाही परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर लेजीस्लेटिव काउंसिल के मेंबर विक्रमादित्य सिंह, डा. करन सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य की पत्नी चित्रांगदा सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत माधव राव सिंधिया की बेटी हैं।

ग्वालियर, पटियाला, जम्मू एवं कश्मीर के शाही परिवारों के अलावा जैसलमेर और कपूरथला से भी शाही परिवारों ने शादी में हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें