फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हैं सांसद किरण खेर, मेयर चुनाव में वोट देने नहीं आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की सांसद किरण खेर इस वर्ष मेयर चुनाव में मतदान नहीं करेंगी। इन दिनों वह मुंबई में हैं। सांसद के करीबियों का कहना है कि उनकी तबीयत खराब है, इसलिए वह इस बार मेयर चुनाव में मतदान के लिए चंडीगढ़ नहीं पहुंच सकेंगी। फिलहाल मुंबई में वह अपना इलाज करा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान सांसद किरण खेर पर कई बार आरोप लगे कि वह इस मुश्किल की घड़ी में गायब हो गई हैं। हालांकि उन्होंने एक वीडियो जारी कर यह बताया था कि वह चंडीगढ़ में ही हैं और घर पर रहकर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद भी सांसद किरण न तो भाजपा के किसी कार्यक्रम में गईं, न हीं प्रशासन के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बीते कई महीनों में भाजपा के कई केंद्रीय नेता चंडीगढ़ पहुंचे लेकिन किरण खेर उन कार्यक्रमों से भी नदारद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें