फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा और चौटाला पर जमकर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम

Sun, 05 Oct 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे, कहा, विश्व में भारत का हुआ नाम
कैथल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे
 
नसीब सैनी
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राव सुरेंद्र सिंह के समर्थन में वोट की अपील के लिए आए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा नंबर वन नहीं है। कांग्रेस सरकार में टू जी, थ्री-जी, सीडब्ल्यूजी घोटाले तो हुए ही। साथ में प्रदेश में जीजा-जी घोटाला हुआ। प्रदेश में किसानों की दशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यहां सरकार की नीतियों के कारण किसानों की स्थिति बदहाल है। मध्य प्रदेश में कृषि विकास दर आज 24.9 प्रतिशत है। हरियाणा में किसानों की हालत केवल भाजपा ही सुधार सकती है।
विज्ञापन


‘एक नेता तिहाड़ में है, दूसरा जाने की तैयारी में’
चौहान ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में भेदभाव हुआ है। जिस कारण आज एक नेता तो तिहाड़ जेल में है। दूसरा जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में भाजपा ही सुशासन दे सकती है। कांग्रेस एवं इनेलो की नीतियां प्रदेश की जनता देख चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि मात्र चार माह के कार्यकाल में आज पूरे विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है। उन्होंने कहा कि जो अमेरिका मोदी को वीजा देने को तैयार नहीं था, उसी ने प्रधानमंत्री का पलके बिछा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें