फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः एयरपोर्ट रोड पर चलती कार में लगी आग, कूदकर सात लोगों ने बचाई जान

Wed, 06 Feb 2019 11:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
आग की चपेट में कार
विज्ञापन

मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर चलती टवेरा कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार सात लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी तुरंत सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस या फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान पीसीआर वालों से लोगों की बहस भी हुई। लोग भी मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना एयरपोर्ट रोड पर गांव छज्जूमाजरा के पास की है। न्यू चंडीगढ़ में पड़ते गांव धनौड़ा गांव का गुरजीत शादी वालों के रिश्तेदारों को छोड़ने गांव छज्जूमाजरा में लाल रंग की टवेरा कार में आया।

Trending Videos
विज्ञापन

कार में लगी आग
जब वह छज्जूमाजरा के पास पहुंचे तो अचानक उनके  पास से जा रही कार वालों ने बताया कि उनकी कार से धुआं निकल रहा है। जैसे ही कार चालक नीचे उतरा तो कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई। इस दौरान कार में तीन महिलाओं समेत सात लोग सवार थे। सभी लोगों को नीचे उतारा गया। 

पुलिस को नहीं लग पाया फोन 
 कार हरियाणा नंबर की थी। जैसे ही कार में आग लगी। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि सौ नंबर पर लोग कॉल करते रहे। लेकिन नंबर नहीं लग रहा था। इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी । जो कार जलकर खाक हुई वह गुरजीत नाम के लड़के की है, जिसकी शादी है। उसका दोस्त रिश्तेदारों को कार में ही छोड़ने आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें