फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दलदल में तब्दील हुई मौली जागरां, विकास नगर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां से विकास नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले तीन-चार दिनों से पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है। मौली पिंड के सामने से गुजरने वाली इस सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से हालात इतने खराब हो गए हैं कि राहगीरों, दुकानदारों और खासकर स्कूली बच्चों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। सरकारी मॉडल हाई स्कूल के गेट के सामने सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब दो महीने पहले नगर निगम ने पार्कों में पानी सप्लाई के लिए ट्रेजरी वाटर पाइपलाइन बिछाई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को पक्का करने की बजाय मिट्टी डालकर यूं ही छोड़ दिया गया। हाल ही में हुई बारिश के बाद वही मिट्टी दलदल में बदल गई, जिससे पूरी सड़क कीचड़ से भर गई है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि रोजाना काम पर जाने और ग्राहकों के आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे स्थित दुकानों की बिक्री भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कीचड़ के कारण कई वाहन फिसल रहे हैं और पैदल चलना तक दूभर हो गया है।

सरकारी मॉडल हाई स्कूल के बाहर हालात और भी चिंताजनक हैं। छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल पहुंचते हैं। कीचड़ से बचने के लिए बच्चों ने खुद ही छोटे-छोटे पत्थर रखकर अस्थायी रास्ता बनाया है, ताकि किसी तरह अंदर-बाहर आ-जा सकें। अभिभावकों ने बच्चों के गिरने और चोट लगने की आशंका जताई है।

ब्लॉक कांग्रेस वार्ड नंबर-8 के प्रधान हरभजन सिंह, संजय नागपाल, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, मंगल सिंह, अमर सिंह, शिव कुमार, देशराज और नितिन सैनी ने कहा कि करीब साढ़े तीन साल पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए भी सड़क को एक तरफ से खोदकर कच्चा छोड़ दिया गया था। अब वाटर लाइन के काम के बाद सड़क दोनों ओर से उखड़ चुकी है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सड़क को पक्का बनाने और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें