फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-38 वेस्ट में सीएचबी ने 10 स्मॉल फ्लैट्स कराए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट के स्मॉल फ्लैट्स में बुधवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने बेदखली अभियान चलाकर 10 आवासीय इकाइयों को खाली कराया। यह कार्रवाई उन फ्लैट्स में की गई जिनका आवंटन बकाया राशि जमा न होने के कारण पहले ही रद्द किया जा चुका था और जिनमें अनधिकृत कब्जाधारी रह रहे थे।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड अधिकारियों के अनुसार बेदखली की पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में और नियमानुसार संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान मकान नंबर 4695/2, 4874/3, 4894/3, 4902/2, 4928/3, 4961/1, 4963/2, 4965/2, 4966/3 और 4985 को खाली कराया गया। सीएचबी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित आवंटियों से बकाया राशि की वसूली भूमि राजस्व के बकाया के रूप में की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें