फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर क्रॉस ऑफरोडिंग चैलेंज: रफ्तार के सौदागरों की जंग का हुआ आगाज

Sun, 13 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रफ्तार के सौदागरों की जंग का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली फेज-8 स्थित पुडा भवन के सामने स्थित ग्राउंड में शनिवार को ओवाईए ऑटोक्रॉस मोटरक्रॉस ऑफरोडिंग चैलेंज-2016 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता द ओल्ड यादविद्रियंस एसोसिएशन (ओवाईए) की तरफ से किया गया। 
विज्ञापन


ओवाईए ने इस बार प्रतियोगिता को नशे की बुराई के खात्मे के लिए समर्पित किया गया है। प्रतियोगिता को प्रशिक्षित मार्शल की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। जबकि इमरजेंसी मेडिकल की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया की अनुमति से किया जा रहा है। इसमें सभी इंटरनेशनल मापदंडों का पालन किया जा रहा है। पहली बार इस क्षेत्र में प्रतियोगिताओं में ऐसी टाइमिंग सिस्टम को लागू किया गया है। जिसके जरिए प्रतियोगियों के समर्थक इसे इंटरनेट पर देख सकते हैं। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले स्वतंत्र प्रशिक्षित तकनीशियन ने वाहनों के गियर को चेक किया ताकि सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। इस बार प्रतियोगिता में मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद व दिल्ली से लोग हिस्सा लेने आए हैं। प्रतियोगिता में 150 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं और कार्यक्रम के आयोजन को सफलता के साथ कराने में 60 अधिकारी अपना योगदान दे रहे हैं। इस इवेंट में दुनिया के जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं जिनमें सन्नी सिद्धू, सुरेश राणा, सम्राट यादव, हरविंदर भोला आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता में जाने माने आफरोडर व गेरारी आफ रोडर्स के प्रेसिडेंट पदम चौहान हिस्सा लेंगे। कबीर बड़ैच क्लर्क ऑफ द कोर्स (सीओसी) व कृपाल टुंग सीआरओ  (कंपटीटर रिलेशनशिप आफिसर) के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें