फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः पहले बेटे की हुई मौत फिर मां ने भी तोड़ दिया दम, पूरे गांव में पसरा मातम

Mon, 07 Oct 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव मल्हा माजरा के पास सफारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। महिला अपने बेटे संग बाइक पर सवार होकर अपने मायके में मां दुर्गा के जागरण में भाग लेकर लौट रही थी। युवक की निजी अस्पताल और महिला की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में मां-बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


गांव पलड़ी खुर्द निवासी ममता (42) अपने बेटे सागर (22) के साथ शनिवार सुबह अपने मायके गांव हलालपुर गई थी। शनिवार को उसके मायके में मां दुर्गा का जागरण था। ममता का देवर मुकेश भी अपनी बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंचा था। शनिवार देर शाम सागर अपनी मां ममता के साथ बाइक पर वापस चल दिया। उसका चाचा मुकेश भी दूसरी बाइक पर चल रहा था। 

जब वह गांव हलालपुर के पास पहुंचे तो एक सफारी गाड़ी ने सागर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सागर और उसकी मां बुरी तरह से तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। मुकेश ने अपने भतीजे और भाभी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ममता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां रविवार दोपहर बाद उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची कुंडली थाने की बारोटा चौकी पुलिस ने पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकेश के बयान पर अज्ञात सफारी गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

हंसी-खुशी घर से निकले थे मां-बेटा, गांव में मातम पसरा  
गांव पलड़ी खुर्द निवासी मां-बेटा शनिवार को हंसी खुशी घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि अब वे कभी घर ही नहीं पहुंच पाएंगे। हादसे में मां-बेटे की मौत की सूचना जब गांव में पहुंची तो गांव में भी मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में लगे थे। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि एक दिन पहले जहां सभी खुश थे, वहीं अब रोकर बुरा हाल है। 

दो भाई-बहनों में बड़ा था युवक 
हादसे का शिकार हुआ सागर तीन भाई-बहनों में बड़ा था। उससे छोटी बहन प्रीति और उससे छोटा भाई सावन है। सागर के पिता अशोक दिल्ली एमसीडी में कार्यरत है। मां-बेटे के खोने के बाद से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

गाड़ी चालक को तलाश रहे 
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। युवक की सोनीपत तो उसकी मां की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। -युद्धवीर सिंह, चौकी प्रभारी बारोटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें