फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टैंक में गिरी मां-बेटी, मिली दर्दनाक मौत

Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रोड स्थित गणेश कालोनी में होद में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। गणेश कॉलोनी के एक मकान में एक औरत व उसकी दो बेटियां थी। पुलिस का मानना है कि तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते आंगन में बनाए गए पानी के टैंक में गिर गई।
विज्ञापन


यह देखकर मां अपनी बेटी को बचाने दौड़ पड़ी और होद में गिरकर मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। शाम को खेत से लौटने के बाद सास ने मुख्य दरवाजे को किसी तरह खोला तो घटना का पता चला।

गांव शेखपुरा निवासी शेरसिंह अपने परिवार के साथ गणेश कॉलोनी में रहता है। मृतका के पति शेरसिंह ने बताया कि उनका खेत हुडा सेक्टर-2 के पीछे है। सोमवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे वह अपनी मां भागली देवी व भाई दिनेश के साथ खेत में चला गया था। उसकी पत्नी कृष्णा के अलावा दो बेटी तमन्ना और अप्सरा घर में ही थी। शाम करीब 4 बजे खेत से लौटकर मां भागली देवी घर पहुंची। उस वक्त घर का मुख्य दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


उसकी मां ने पड़ोस में से किसी युवक को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो अंदर चारपाई पर करीब एक साल की तमन्ना जोर-जोर से रो रही थी। इस दौरान घर के आंगन में बने पानी के टैंकर में चप्पल तैरती दिखाई दी। इसके बाद टैंकर में देखा तो कृष्णा व उसकी तीन साल की बेटी अप्सरा डूबी हुई थी। आस-पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।

कृष्णा का शरीर ठंडा हो जाने के कारण आग जलाकर सिकाव भी किया गया। बात ना बनती देख परिजन दोनों को सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची को बचाने में मां भी गिरी

महावीर पुलिस चौकी इंचार्ज रामेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। सामान्य अस्पताल में शव लाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी लगी। इसके बाद वह मौका स्थल पर गए। आस-पड़ोस के अलावा परिजनों से बातचीत की।

इस प्रथम दृष्टि की बातचीत में पता चला है कि चारपाई पर कृष्णा की तीन साल की बेटी खेल रही थी। खेलते-खेलते वह टैंक के पास पहुंची। टैंक के कोई ढक्कन नहीं था। उसे केवल सफेद कट्टे से ढका गया था। इस कारण बच्ची टैंक में गिर गई। इस दृश्य को देखकर बच्ची की मां कृष्णा दौड़ी और वह भी गिर गई।

क्योंकि, मृतक ने स्वेटर, साड़ी, जुराब भी पहनी हुई है और उसकी चप्पल भी टैंक के पानी में तैरती हुई मिली है। फिलहाल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

मृतका के पिता जगदीश का कहना था कि उसकी बेटी की शादी 17 मई 2011 को शेर सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद एक-दो बार जरूर बेटी ने शिकायत करते हुए उसे बताया था कि उसका पति शेर सिंह मारपिटाई करता है। इस घटना के बारे में मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा। अभी परिवार के सदस्य आने वाले है। उसके बाद ही कुछ बता पाउंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें