फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण करने की रिपोर्ट तैयार

Fri, 22 Nov 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों के दौरे के बाद हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (एमएचआरडी) को बच्चों को उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण करने के संदर्भ में रिपोर्ट सौंपने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी राज्यों के दौरे के दौरान कोलकाता में ही यह रिपोर्ट तकरीबन तैयार हो गई थी। इस सप्ताह अंतिम ड्राफ्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद दिसंबर माह में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

अभी तक के निर्णय के मुताबिक अधिकतर राज्य बच्चों को उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण किए जाने वाला पुराना सिस्टम लागू करने के पक्ष में हैं, लिहाजा रिपोर्ट में इसी बात की वकालत की जा रही है।
विज्ञापन


बिना बच्चों की स्क्रीनिंग के यह तय किया जाना गलत है कि वह पास होने योग्य है। शिक्षा मंत्री ने अपने दौरे के दौरान विभिन्न राज्यों में स्कूली बच्चों से भी बातचीत की है।

स्कूली बच्चों का भी यह कहना है कि जो बच्चा मेहनत अधिक कर पढ़ाई करता है उसकी तुलना अन्य बच्चों से न की जाए। सभी को एक पायदान पर रखा जाएगा तो पढ़ाई में अच्छा करने की प्रतिस्पर्धा समाप्त हो जाएगी।

सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) के पक्ष में अधिकतर राज्य हैं। राज्यों का कहना है कि यह प्रणाली पूरी तरह से दुरुस्त है। इस हिसाब से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें