फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लद्दाख हादसे में शहीद जवान तरणदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, परिवार में पसरा मातम

Mon, 21 Aug 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

शहीद के पिता केवल सिंह के मुताबिक तरणदीप सिंह कुछ समय पहले छुट्टी पर आया था और छुट्टी पूरी करने के बाद लेह लद्दाख में ड्यूटी पर चला गया था पिता के मुताबिक तरणदीप सिंह अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
गांव पहुंचा शहीद तरणदीप सिंह का पार्थिव शरीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख हादसे में शहीद हुए बसी पठाना के कमाली गांव के तरणदीप सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। तरणदीप सिंह अपने माता-पिता (पिता केवल सिंह और माता पलविंदर कौर) का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन नवदीप कौर है जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। तरणदीप सिंह 2018 में सेना में शामिल हुए थे। शहीद तरनदीप सिंह के पिता केवल सिंह किसान हैं, जो खेती से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिसवाले को बेची चोरी की कार, असली मालिक को मिला टैक्स कटने का मैसेज तो हुआ खुलासा

पिता केवल सिंह के मुताबिक तरणदीप सिंह कुछ समय पहले छुट्टी पर आया था और छुट्टी पूरी करने के बाद लेह लद्दाख में ड्यूटी पर चला गया था पिता के मुताबिक तरणदीप सिंह अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब परनीत शेरगिल ने बताया कि जैसे ही तरनदीप सिंह की मौत की खबर इलाके में फैली, पूरा इलाका शोक में डूब गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ है। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें