शोध में भी हुआ साबित
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि पिछले 5 से 8 साल में देश में सिजेरियन की मदद से बच्चों का जन्म काफी ज्यादा बढ़ा है। स्टडी में बताया गया है कि साल 2016 से 2021 तक देश में सिजेरियन से डिलीवरी में इजाफा हुआ है। 2016 में जहां इसकी संख्या 17.2 फीसदी थी तो 2021 में बढ़कर 21.5% तक पहुंच गई। पीयर-रिव्यू जर्नल बीएमसी प्रेग्नेंसी
एंड चाइल्डबर्थ में पब्लिश इस स्टडी में बताया गया है कि सिजेरियन सेक्शन डिलीवरी के लिए जरूरी नहीं है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
सी-सेक्शन डॉक्टरों के लिए है सहूलियत
बीएमसी प्रेग्नेंसी ऐंड चाइल्डबर्थ जर्नल में पब्लिश हुए इस सर्वे के मुताबिक, नॉर्मल डिलिवरी में लगने वाला समय और बर्थ का समय पता नहीं होना भी डॉक्टर के सी-सेक्शन को चुनने की बड़ी वजह है। वजाइनल डिलिवरी में 12 घंटे से ज्यादा का लेबर और ऑड टाइमिंग पर डिलिवरी के चांस ज्यादा होते हैं, जबकि सिजेरियन मेथड में डॉक्टर्स अपने मुताबिक डिलिवरी टाइम और उसमें लगने वाला
समय तय कर सकते हैं।'