फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन को लेकर सतर्क सरकार, मूनक हेड BSF के हवाले

Sat, 19 Mar 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/घरौंडा
विज्ञापन
करनाल में मूनक हेड की सुरक्षा करते हुए बीएसएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभावित जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मूनक हेड से दिल्ली जाने वाले पानी में कोई रुकावट पैदा न कर सके, इसलिए बीएसएफ तैनात कर दी गई है। इसके अलावा, जिले की अन्य नहरों पर भी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। तालमेल बनाए रखने के लिए सुरक्षा के लिए संयुक्त कमेटी बनाई गई, जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरक्षण नहीं मिलने पर जाट समुदाय के लोगों ने दोबारा से आंदोलन की चेतावनी दी हुई है। प्रशासन को आशंका है कि मूनक हेड पर जाट समुदाय के लोग दिल्ली जाने वाले पानी को रोकने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं। प्रशासन ने मूनक एस्केप, पिचौलिया हेड तथा हांसी ब्रांच पर बीएसएफ के जवान व पुलिस तैनात किए हैं और 24 घंटे निगरानी के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा, सिंचाई विभाग के विश्राम गृह पर पीडब्ल्यूडी, हेल्थ, नहरी विभाग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले ही मिट्टी के कट्टे भरने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं विश्राम गृह पर एंबुलैंस, जेसीबी मशीन व अन्य वाहन खड़े कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन


मूनक हेड से टर्न किया था पानी एस्केप नहर में
लगभग एक माह पहले आरक्षण आंदोलन में जाट समुदाय के लोगों ने दिल्ली में जाने वाले पानी को रोकने की तैयारी कर ली थी। मूनक हैड पर भारी सं या में आंदोलनकारी एकत्रित हो गए थे। दिल्ली में जाने वाले पानी को रोकने की जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली तो भारी संख्या में सेना व पुलिस बल तैनात किया गया था। आंदोलनकारियों ने मूनक हैड का पानी एस्केप नहर में टर्न कर दिया था।

मूनक नहर में बह रहा 4700 क्यूसिक पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मूनक नहर में पानी का पूरा उफान है और लगभग 4693 क्यूसिक पानी बह रहा है, जो कि तीन नहरों से अलग-अलग जगहों पर पानी भेजा जा रहा है। हांसी ब्रांच में 3400 क्यूसिक, दिल्ली पेरलर नहर में 643 क्यूसिक और सीएलसी में 650 क्यूसिक पानी बह रहा है। मूनक एस्केप, गोहाना, गोली रजवाहे में फिलहाल पानी बंद किया गया है।

हर स्थिति से निपटने को तैयार : एसपी
एसपी पंकज नैन का कहना है कि जिले में पुरी तरह से शांति है और किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं है, फिर भी पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मूनक हेड समेत अन्य नहरों पर बीएसएफ और पुलिस तैनात की गई है। हम लगातार पीस कमेटियों के संपर्क में हैं और लोगों से भाईचारे की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें