फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा चांद, रविवार को रखा जाएगा पहला रोजा : हाफिज खालिद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शुक्रवार को रमजान का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को चांद दिखने के साथ रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर मदरसा मनीमाजरा से हाफिज खालिद मुजद्दीदी ने बताया कि शुक्रवार को रमजान का चांद नजर नहीं आया है।
इसलिए चांद देखने के साथ तराबीह की नमाज शुरू होगी और रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान का आरंभ होते ही दुनियाभर के मुसलमान साल के सबसे पवित्र महीने के पहले दिन की तैयारी कर रहे हैं। रमजान इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने की शुरुआत और सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 29 से 30 दिनों के उपवास की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है।
विज्ञापन

रमजान के महीने में मुसलमान सुबह सूर्योदय से पहले भोजन करते हैं और सूर्यास्त (इफ्तार) तक बिना खाए-पिए रोजा रखते हैं। यह महीना न केवल शारीरिक संयम का समय है, बल्कि आत्मिक शुद्धि, प्रार्थना (नमाज) और दान देने का भी अवसर माना जाता है। रमजान का समापन ईद-उल-फितर (ईद) के त्योहार के साथ होता है, जो चांद के दिखने पर शुरू होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें