फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते मॉल में वर्कशॉप, एक्सपर्ट्स ने दिए मॉनसून में मेकअप के टिप्स

Wed, 29 Jun 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में मॉनसून मेकअप स्पेशल वर्कशॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलांते मॉल में एक वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें एक्सपर्ट्स ने महिलाओं को मॉनसून में मेकअप करने के टिप्स दिए। मॉनसून आते ही औरतों और लड़कियों के जहन में यह सवाल आने लगता है कि कौन सा मेकअप किया जाए जो भीगने से न तो खराब हो और ज्यादा समय तक टिका भी रहे।
विज्ञापन


मेकअप से संबंधित ऐसे ही अन्य सवालों का जवाब चंडीगढ़ के एलांते मॉल में मॉनसून वर्कशॉप में मिला। इस एक घंटे की वर्कशॉप का आयोजन एलांते मॉल ने एलांते वेडनेसडे बैनर तले किया था, जिसमें दिल्ली की दो मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका राथोड़ और एलम अय्यर ने महिलाओं को फ्री मेकअप टिप्स दिए।

वर्कशॉप में एलम ने बताया कि मॉनसून में लाइट मेकअप करना चाहिए। किसी भी फाउंडेशन के इस्तेमाल से पहले प्राइमर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और फाउंडेशन में  पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। आइ मेकअप में वाटर प्रूफ काजल और मसकारा का इस्तेमाल किया जा सकता है और ब्लशर के जरिए चेहरे की रंगत को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


लिप्सटिक में लाइट कलरस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। वर्कशॉप में प्रियंका ने ऑफिस जाने वाली औरतों को 5 मिनट में तैयार होने के भी टिप्स दिए और स्किन टोन के हिसाब से उत्पादों का चयन करने केलिए कहा। इस वर्कशॉप में  80 महिलाएं शामिल हुई। मेकअप के लिए इंगलोट के उत्पादों का सेवन किया।

एलांते मॉल पिछले एक साल से एलांते वेडनेसडे बैनर तले ऐसी एक्टिविटीज करवा रहा है, जिसका उद्देश्य औरतों में आत्म विश्वास भरना और उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। यह एक्टिविटी प्रत्येक महीने के अंतिम बुधवार को आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें