फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: चंडीगढ़ और मोहाली पर मानसून हुआ मेहरबान, बारिश को तरसा पंचकूला

Fri, 28 Aug 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल आशीष वर्मा, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ में अगस्त की बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकार्ड, 430 एमएम बारिश
  • इस सीजन में चंडीगढ़ में अब तक सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा बारिश
  • पंचकूला में 61 फीसदी बारिश की कमी, मोहाली में भी अच्छा रहा मानसून
विज्ञापन
चंडीगढ़ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून-जुलाई में मायूस करने वाले मानसून ने अगस्त में सारे गिले-शिकवे दूर कर दिए हैं। एक से 27 अगस्त तक 430 मिलीमीटर (एमएम) से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो 16 सालों में सबसे ज्यादा रही है। इससे पहले वर्ष 2004 में अगस्त महीने में 718 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी, जो अगस्त महीने का ऑल टाइम रिकार्ड है। मानसून महीनों की बात की जाए तो चंडीगढ़ का प्रदर्शन उत्तर भारत में सबसे बेहतर है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में अभी तक 786.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जो सामान्य के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। इसके विपरीत साथ लगते शहर पंचकूला में इस बार काफी कम बारिश हुई है। यहां अब तक 289.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि अभी तक 733 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। करीब 61 फीसदी की कमी रिकार्ड की गई है। वहीं, मोहाली में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। यहां पर 446 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।

इसके मुकाबले अब तक 446.8 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया है कि भले ही मानसून ने जुलाई में निराश किया हो, लेकिन अगस्त में उसका प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसका एक बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बनने वाला मौसमी सिस्टम रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय मौसम की गतिविधियों का भी असर पड़ा है। इससे अगस्त में अच्छी बारिश हुई है। शहर में 12 अगस्त को 133 एमएम और 23 अगस्त को 80 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा हर दूसरे दिन छिटपुट बारिश होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस सितंबर तक मानसून रहेगा एक्टिव

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में मानसून अभी एक्टिव रहेगा। 10 सितंबर तक तीन से चार बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। 22 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। दस से 22 सितंबर के बीच भी एक बार बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ दिन पहले अमेरिकी मौसम विभाग ने भी संभावना जताई थी कि प्रशांत महासागर में ला नीना का असर देखा जा सकता है। इससे भारत में सितंबर के महीनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

अगले 48 घंटे में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं उत्तर भारत के प्रदेशों में पहुंच रहीं हैं। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें