फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather Update: 30 जून के बाद चंडीगढ़ पहुंचेगा मानसून, सामान्य बरसात की उम्मीद

Sat, 27 May 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Weather in Chandigarh Today News : मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून 30 जून के बाद दस्तक दे सकता है। इस साल वर्षा सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मानसून के सामान्य दिनों में ही आगमन की उम्मीद है। आने वाले दिनों में और भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम भी बदला हुआ है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाने और शहर के कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूरे दिन धूप निकली रही। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से शहर का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी और 30 मई को तापमान 31 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम में आया यह बदलाव अगले पांच दिन और देखने को मिलेगा। इस दौरान शहर में कभी बादल छा सकते हैं, कभी धूप निकलेगी और कभी अचानक बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि शनिवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों का तापमान
तारीख               अधिकतम          न्यूनतम

27 मई                  34                23
28 मई                  35                22
29 मई                 33                 23
30 मई                 31                 22
31 मई                33                  23

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें