फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सात साल पुराने मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा पर आरोप तय, एक जुलाई से चलेगा मुकदमा

Sat, 27 May 2023 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

संपत नेहरा को पर चंडीगढ़ कोर्ट में धमकाने और फिरौती मांगने के भी केस चल रहे हैं। इन केसों में भी उसे शुक्रवार को जसप्रीत सिंह मिन्हास और मयंक मरवाहा कि कोर्ट में पेश किया गया। उसकी तरफ से एडवोकेट रमन सिहाग पेश हुए, जिन्होंने कहा कि नेहरा के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर संपत नेहरा को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ सात साल पुराने एक मामले में आरोप तय हो गया है। पंजाब पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपत को बठिंडा जेल से चंडीगढ़ जिला अदालत में पेशी पर लाई। वह तीन अलग-अलग मामलों में वह अदालत के सामने पेश हुआ। 

विज्ञापन


जिला अदालत पहुंचने के दौरान संपत की पेशी जयबीर सिंह की कोर्ट में सात साल पहले हुए एक मामले में हुई। दर्ज मामले के मुताबिक सेक्टर-10 में दो छात्रों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 308) के तहत केस दर्ज किया था। 

इस केस में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जयबीर सिंह की कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ चार्जेस फ्रेम कर दिए हैं। अब नेहरा के खिलाफ 1 जुलाई से मुकदमा शुरू होगा। हालांकि इस केस में खरड़ निवासी मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह भी आरोपी थे, लेकिन कोर्ट ने पहले ही इन्हें बरी कर दिया था। नेहरा इस केस में भगोड़ा था, लेकिन उसे शुक्रवार को बठिंडा जेल से चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


28 जुलाई 2016 को सेक्टर-10 में म्यूजियम के सामने की पार्किंग में जसप्रीत सिंह और संदीप नाम के स्टूडेंट्स पर कुछ लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। हालांकि संदीप कोर्ट में गवाही के दौरान बयानों से मुकर गया था। जिस कारण दो आरोपी बरी हो गए थे। 

संपत नेहरा को पर चंडीगढ़ कोर्ट में धमकाने और फिरौती मांगने के भी केस चल रहे हैं। इन केसों में भी उसे शुक्रवार को जसप्रीत सिंह मिन्हास और मयंक मरवाहा कि कोर्ट में पेश किया गया। उसकी तरफ से एडवोकेट रमन सिहाग पेश हुए, जिन्होंने कहा कि नेहरा के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया था। अलग अलग तीनों मामले संपत नेहरा की पेश कराने के बाद पंजाब पुलिस वापस अपने साथ बठिंडा ले गई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें