फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आज हो सकती है मॉनसून की एंट्री: 12 साल में सबसे सूखा और गर्म रहा जून, पंजाब में कई जगह बारिश

Mon, 01 Jul 2024 08:16 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में आज तेज बारिश के साथ मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, पंजाब की कई जगहों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जलालाबाद में झमाझम बरसात हो रही है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में इस वर्ष जून का महीना पिछले 12 साल में सबसे सूखा और गर्म रहा है। महीने के आखिरी दिन शहर के कई इलाकों में बारिश हुई लेकिन यह मॉनसून की बारिश नहीं है। आज तेज बारिश के साथ मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, पंजाब की कई जगहों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जलालाबाद में झमाझम बरसात हो रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बारिश की ऑब्जरवेशन की जा रही है। सोमवार को समीक्षा के बाद मानसून की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


जून का महीना मानसून के सीजन (जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर) का पहला महीना होता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार जून के महीने में औसतन 155.5 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार सिर्फ 11.9 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 92 फीसदी कम है। पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा बारिश 2013 में हुई है। इस साल जून के महीने में 275.1 एमएम बारिश हुई थी। सबसे कम 2012 में सिर्फ 1.2 एमएम बारिश हुई थी। इस वर्ष जून महीने का औसतन अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। आखिरी बार वर्ष 2012 में अधिकतम औसतन तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल एक जून को तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था यह चंडीगढ़ के इतिहास का सबसे गर्म दिन था। इस बार औसतन न्यूनतम तापमान भी काफी ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी भी सामान्य से ज्यादा है अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सुबह के समय कई इलाकों में घने बादल छाए। ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन थोड़ी देर बाद ही धूप निकल गई, जो पूरे दिन जारी रही। शाम को 5.30 बजे अचानक कई इलाकों में मौसम बदल गया। बादल छा गए और बारिश होने लगी। हालांकि बारिश शहर के आधे हिस्सों में ही हुई, आधे हिस्से सूखे रह गए। अब सोमवार को भी बारिश छाने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 13 वर्षों में जून महीने में हुई बारिश
वर्ष             बारिश (एमएम)

2024             11.9
2023             142.9
2022             60.9
2021             119.4
2020             131.1
2019             24.8
2018             142.9
2017             103.1
2016             133.6
2015             63.9
2014             43.7
2013             251.5
2012             1.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें