फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पर मानसून मेहरबान, अब तक 32 फीसदी ज्यादा बारिश हुई, आगे कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देरी से सक्रिय होने के बावजूद मानसून ने अच्छी गति पकड़ ली है। बीते हफ्ते हर दूसरे दिन अच्छी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार रात भी 45 से 52 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में मानसून सीजन में अब तक 316.7 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है, जो सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 32 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग के तय मानकों के मुताबिक चंडीगढ़ में अब तक 239.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, जो सामान्य बारिश है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मानसून ने 24 जून को एंट्री मारी थी। उसके बाद से पूरे एक हफ्ते तक बारिश नहीं हुई थी। इससे चंडीगढ़ का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था। उसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते के आखिरी दिनों में मानसून सक्रिय हुआ। लगातार बारिश से तापमान में भी सामान्य से नीचे चला गया है। रविवार को 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जुलाई में अभी और बारिश होनी है। सोमवार से मानसून की गतिविधियां उदासीन हो जाएंगी। इससे बारिश प्रभावित होगी और मौसम में उमस बढ़ेगी। बादल आते-जाते रहेंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं। एक दो इलाकों में हल्की बारिशें हो सकती हैं। यह स्थिति अगले चार दिन बनी रहेगी। 16 जुलाई को मौसम की गतिविधियां फिर से बदलेंगी। इससे फिर बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 16 व 17 जुलाई को फिर से बारिश हो सकती है। इससे चार दिनों में बनी उमस फिर से छंटेगी और दिन व रात के तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच और रात का तापमान 24 से 23 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की संभावना है। रविवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 91 फीसदी व न्यूनतम मात्रा 58 फीसदी रिकार्ड की गई। मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक 107.7 एमएम हो चुकी है, जो सामान्य से आठ फीसदी, जबकि पंजाब में 131.6 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें