फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-जोगिंद्र नगर नैरोगेज सेक्शन पर भारी बारिश के चलते रात की सेवा बंद, कई ट्रेनें स्थगित

Mon, 15 Jul 2019 11:48 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेक्शन पर भूस्खलन की आशंका से फिरोजपुर डिवीजन ने इस रूट पर रात की सेवा बंद कर दी है। लैंड स्लाइडिंग की घटनाओं से सावधानी और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बरसाती सीजन खत्म होने तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इस रूट पर चल रही सभी ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। वहीं दो ट्रेनों को जोगिंद्रनगर की बजाय ज्वालामुखी रोड स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल इंजीनियर्स का कहना है कि कोपड़लाहड़ में काफी तीखे मोड़ हैं, जिसके चलते ट्रेन के ड्राइवर को आगे का ट्रैक देखना मुश्किल होता है। उससे भी मुश्किल होता है, रात के समय ड्राइव करना। इंजीनियरों का कहना है कि स्पीड का आंकलन किया जाए तो पहाड़ों में ट्रेन की ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन 180 मीटर दूर जाकर खड़ी होती है। ऐसे में अगर मोड़ के पास लैंड स्लाइडिंग हो और ट्रेन की ब्रेक लगे, तो यात्रियों और ट्रेन दोनों को भारी नुकसान हो सकता है।

इसलिए रेल प्रशासन द्वारा यह योजना अमल में लाई जा रही है। व्यवस्था एक या दो महीनों के लिए की गई है। उल्लेखनीय है कि हर साल जुलाई-अगस्त में कोपड़लाहड़ गुलेर के रास्ते में लैंड स्लाइडिंग के चलते एक से दो महीने रेल सेवा बाधित रहती है। इस दौरान ट्रेनों को पठानकोट से गुलेर तक ही चलाया जाता है। जोगिन्द्रनगर-पपरोला से कोपड़लाहड़ तक ही ट्रेनें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया स्थगित और टर्मिनेट

फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, पठानकोट से रोजाना सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर चलने वाली 52471, सांय 5 बजकर 15 मिनट पर चलने वाली 52461 को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। जोगिंद्रनगर से सायं 5 बजकर 25 मिनट पर आने वाली 52472 तथा ज्वालामुखी रोड से रात 8.30 पर पठानकोट आने वाली 52462 भी रद्द रहेगी।

पठानकोट रेलवे स्टेशन के उप स्टेशन मास्टर मनमोहन सैनी ने बताया कि नैरोगेज सेक्शन पर रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ट्रेनों का आवागमन बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद चार ट्रेनें कैंसल की गई हैं। दो ट्रेनों को बीच रास्ते में चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पठानकोट से दोपहर 3.20 बजे बैजनाथ जाने वाली 52469 बैजनाथ की बजाय ज्वालामुखी रोड तक ही चलेगी। यही गाड़ी अगले दिन ज्वालामुखी रोड से सुबह 4 बजे 52464 बन कर 7 बजे सुबह पठानकोट पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें