फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 'येलो' अलर्ट, अगले चार दिन में हो सकती है अच्छी बारिश, किसानों को मिलेगी राहत

Tue, 13 Aug 2019 01:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से पूरे हरियाणा में अगले चार में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिसके चलते प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी करके आगाह किया है। सावन के आखिरी सोमवार को यमुनानगर में जहां अच्छी बारिश फसलों का संजीवनी दे गई, वहीं रोहतक, गुरुग्राम समेत कई इलाकों हल्की बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में अब तक हरियाणा में सामान्य से कम बारिश का प्रतिशत 35 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विज्ञानियों को अगले कुछ दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और बारिश होने की उम्मीद है। यमुनानगर और रोहतक जिले को भी राहत मिलने के आसार हैं, क्योंकि 70 व 68 प्रतिशत कम बारिश हुई। इन दोनों जिलों के अलावा प्रदेश के 15 जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में 13 से 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर कई इलाकों में स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में धान की फसल को संजीवनी दे गई बारिश

सावन के अंतिम सोमवार को जिले भर में जमकर बदरा बरसे। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। सबसे अधिक 28 एमएम बारिश जगाधरी में हुई। कृषि विभाग के डीडी डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस बार जिले में 75 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगी है। इस बारिश से धान की फसल को काफी फायदा होगा।

आज से यहां लगातार चार दिनों तक बारिश संभव
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और इसके आसपास।
 
इन इलाकों में आज और कल बारिश
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें