फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के सबस्टेशन के बाथरूम से पकड़े दो कोबरा सांप, एक गोह

Thu, 14 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगड़ में पकड़े गई गोह और कोबरा सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्थित सर्विस स्टेशन के बाथरूम से दो कोबरा सांप पकड़े गए। दोनों कोबरा बाथरूम में थे। कर्मचारियों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने उन्हें दबोच लिया और नेपली के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-45 ए के एक हाउस के बाहर से वन विभाग की टीम ने एक गोह को काबू किया है। करीब साढ़े तीन फुट की गोह को पकड़ने में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह इतनी भारी-भरकम की थी कि स्टिक की पकड़ में नहीं आ रही थी। काफी देर कोशिश के बाद उसे पकड़ा गया व बाद में नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया।

घरवालों को नहीं पता, किससे संपर्क किया जाए

चंडीगड़ में पकड़े गई गोह और कोबरा सांप - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 45ए के हाउस नंबर 140 के बाहर लगे पानी के मीटर वाली जगह पर छिपकर बैठी थी। घर वालों ने इसे देखा तो वे डर गए। गोह भी अंदर जाकर छिप गई। उन्हें मालूम नहीं था कि इस बारे में किससे मदद मांगी जाए।

मंगलवार को जब वन विभाग के कर्मचारी एयरफोर्स स्टेशन पर सांप को काबू करने पहुंचे तो एयरफोर्स के एक कर्मी ने पूछा कि क्या वे गोह को पकड़ सकते हैं तो एयरफोर्स कर्मी ने बताया कि उनके सेक्टर-45 ए के क्वार्टर के बाहर गोह है। इसके बाद वहां जाकर इसे पकड़ा गया।
विज्ञापन

इन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

चंडीगड़ में पकड़े गई गोह और कोबरा सांप - फोटो : अमर उजाला
घर के आसपास कोई सांप निकले या फिर गोह तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
रेंज फारेस्ट अफसर-7087041948
हॉटलाइन नंबर-4639999,
फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर-9216428398
फारेस्ट गार्ड-09915127299
फारेस्टर-9780180238
आफिस लैंडलाइन नंबर (केवल आफिस टाइम) 0172-2700217, 0172-2700284
सांप पकड़ने के एक्सपर्ट सलीम खान के मोबाइल नंबर 9878687500 पर कॉल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें