फिल्म की अपेक्षा टीवी सीरियलों में काम करना काफी मुश्किल है। यह कहना है सरस्वती चंद नाटक में सौतेली मां की दमदार भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका बेदी का।
वह सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित पस्तुन रेस्टोरेंट में सरस्वती चंद्र नाटक के किरदार ‘गुमान’ को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने अपने किरदार से जुड़ी बातें भी साझा की।
हालांकि मोनिका बेदी ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन सरस्वती चंद्र सीरियल में निभा रहीं गुमान का किरदार आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।
उन्होंने बताया नाटक संजय लीला भंसाली का था। पहले मैंने किरदार के बारे में जाना तो लगा की यह आम किरदारों से कुछ हटके है।
सरस्वती चंद्र नाटक गुजराती उपन्यास की कहानी पर आधारित है। उन्होंने बताया इसमें मेरा किरदार सीमित था, लेकिन लोगों को मेरा रोल काफी पसंद आया।
इसके चलते ही कहानी में बदलाव किया गया और हमें दुबारा बुलाया गया। अपने किरदार के बारे में मोनिका ने बताया इसमें मैं सौतेली मां की भूमिका निभा रही हूं। जो सौतेले बेटे की जिंदगी में समस्या पैदा करती है।
कहानी की मांग थी कि मां और बेटे की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। इसलिए मुझे इस रोल के लिए चुना गया। बताया टीवी सीरियल में काम करना अच्छा लगता है, लेकिन 12 से 15 घंटों की शिफ्ट में काम करना पड़ता है। इससे काफी थकावट होती है।