डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके साथ ही हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से छत्रपति मामले में अंबाला जेल में बंद दो लोगों के ब्यान संबंधी रिपोर्ट भी तलब की है। अधिवक्ता नवकिरण ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ये मामला उठाया है।
एक डेरा अनुयायी के आरोपों के आधार पर दाखिल याचिका में कहा गया कि डेरे के अंदर अमानवीय व्यवहार हो रहा है। वहां तैनात चिकित्सकों की मदद से कई डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाया गया है।