फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल फ्लाइट से पहले एयरपोर्ट पर शुरू हो गई ये बड़ी सुविधा

Wed, 03 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने से पहले ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोगों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। दरअसल, एयरपोर्ट पर मनी एक्सचेंज काउंटर खोला गया है। अब विदेशी यात्रियों को मनी एक्सचेंज में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 सितंबर को इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


फ्लाइट शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर सुविधाएं अपडेट होना शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट पर मनी एक्सचेंज बूथ खुल गया है। विदेश जाने और आने वाले यात्रियों को मनी एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जिस देश की करेंसी यात्री चाहेंगे वह उन्हें आसानी से उपलब्ध होगी। हवाई यात्री को जिस भी देश में जाना हो वह उस देश से संबंधित मनी ले सकता है। जिससे उसे वहां पहुंचकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

मनी एक्सचेंज के कर्मचारी सक्षम ने बताया कि एयरपोर्ट पर बने काउंटर पर  आस्ट्रेलियन डालर, टका, दीनार, अमेरिकन डॉलर, कनाडियन डॉलर, स्विस फ्रैंक, चाइनीज युआन, डेनिश करोन, यूरो, स्टलिंग पौंड, हांगकांग  डॉलर, जपानीज़ येन, कुबैती दीनार, श्रीलंकन रुपया, मेलेशियन रिंगिट, नार्वेयिन करोन, न्यूज़ीलैंड डॉलर, ओमनी रियाल, कतरी रियाल, साऊदी रियाल, स्विडिश करोना, सिंगापुर डॉलर और थाई बाट् इस समय मनी एक्सचेंज होगा।
विज्ञापन


बाजार के भाव पर मिलेगी मनी
मनी एक्सचेंज के कर्मचारी सक्षम ने बताया कि मनी एक्सचेंज करवाने वाले उपभोक्ताओं  भारतीय रूपये की 20 हजार करेंसी पर 35 रुपये का अतिरिक्त भुगतान और 58 रूपये सर्विस टैक्स देना होगा। इसके अलावा 20 हजार रूपये की जितनी जिस देश की करेंसी बनेगी वह उपभोक्ताओं को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें