फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः दांतों में था दर्द, इलाज के लिए क्लीनिक गई महिला...डॉक्टर ने कर दी ये हरकत

Sat, 29 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महिला के दांतों में दर्द रहता था। परेशान महिला इलाज के लिए एक डेंटल क्लीनिक पर गई। इलाज करने के बहाने डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकियां दी। महिला की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर को पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद इसकी शिकायत थाना हैबोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर अनूप जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महिला मरीज की शिकायत के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसके दांत में दर्द हो रहा था। वह दांत चेक कराने के लिए बुधवार की देर शाम को आरोपी डॉक्टर के पास गई। इलाज के दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकियां दीं। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। डॉक्टर के साथ की गई मारपीट भी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें