सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को उन संदिग्धों के स्कैच तैयार करवाने की कोशिश की। जिनको परिवार वाले ने कुछ समय पहले घर के पास देखे जाने की बात कर रहे थे। इसके लिए पुलिस ने एक आर्टिस्ट हायर किया है। जिसकी मदद से दो स्कैच पुलिस ने तैयार किए थे। हालांकि अभी तक उन्हें रिलीज नहीं किया गया। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने स्कैच तैयार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर स्कैच बनाए गए हैं। जल्द ही इन्हें पुलिस थानों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा, ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि जांच चल रही है
फुटेज से भी नहीं हो पाई स्थिति साफ
दूसरी तरफ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने केजे सिंह के पड़ोस से एक वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ली है। लेकिन उसमें केजे सिंह के कार जाने की स्थिति साफ नहीं हो रही है। क्योंकि उसमें कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। घर का मालिक अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गया था। उसके आने के बाद सारी प्रक्रिया की गई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने करीब एक महीने से यह फुटेज को कब्जे में लिया है।
डीजीपी क्राइम और आईजी पहुंचे मोहाली
सोमवार सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारी व मामले के लिए गठित एसआईटी मेंबर केजे सिंह के घर पहुंचे। इनमें डीजीपी लाइन एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों, आईजी शशि प्रभा मौके पर पहुंची। साथ ही सारी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान घरवालों से पूछताछ की है।