फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजे सिंह हत्याकांड: अब स्कैच से कातिलों तक पहुंचने की कोशिश

Tue, 26 Sep 2017 09:09 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
KJ Singh Murder
विज्ञापन
सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को उन संदिग्धों के स्कैच तैयार करवाने की कोशिश की। जिनको परिवार वाले ने कुछ समय पहले घर के पास देखे जाने की बात कर रहे थे। इसके लिए पुलिस ने एक आर्टिस्ट हायर किया है। जिसकी मदद से दो स्कैच पुलिस ने तैयार किए थे। हालांकि अभी तक उन्हें रिलीज नहीं किया गया। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने स्कैच तैयार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर स्कैच बनाए गए हैं। जल्द ही इन्हें पुलिस थानों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा, ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि जांच चल रही है 
विज्ञापन


फुटेज से भी नहीं हो पाई स्थिति साफ 
दूसरी तरफ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने केजे सिंह के पड़ोस से एक वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ली है। लेकिन उसमें केजे सिंह के कार जाने की स्थिति साफ नहीं हो रही है। क्योंकि उसमें कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। घर का मालिक अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गया था। उसके आने के बाद सारी प्रक्रिया की गई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने करीब एक महीने से यह फुटेज को कब्जे में लिया है। 

डीजीपी क्राइम और आईजी पहुंचे मोहाली 
सोमवार सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारी व मामले के लिए गठित एसआईटी मेंबर केजे सिंह के घर पहुंचे। इनमें डीजीपी लाइन एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों, आईजी शशि प्रभा मौके पर पहुंची। साथ ही सारी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान घरवालों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल्स से पुलिस के हाथ में लगी लीड 

मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या - फोटो : File Photo
घर के सामने पार्क से मिला चाकू का कवर 
इस दौरान जब मीडिया वाले केजे सिंह के घर के बाहर खड़े थे, तो उनकी नजर वहां पर पार्क में गिरे चाकू के कवर पर पड़ी। इस बीच डीएसपी सिटी-1 आलम विजय वहां से निकल रहे थे। पत्रकारों ने उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद डीएसपी ने इस कवर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की टीम ने मार्केट में जाकर इस संबंध में पूछताछ की है। हालांकि वहां से मिला चाकू का कवर रसोई घर में प्रयोग होने वाले चाकू का था। जबकि हत्या में हंटर नाइफ का प्रयोग हुआ है। 

फोन कॉल्स से पुलिस के हाथ में लगी लीड 
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने केजे सिंह के फोन से हुई एक हफ्ते की कॉल डिटेल खंगाल रही है। ऐसे में पुलिस को कुछ लीड वहां से मिली है। ऐसे में उम्मीद है कि उक्त केस को जल्द ही केस हल किया जाएगा। 
 
रिश्तेदारों को बाहर से भेजा
इस दौरान केजे सिंह के कुछ रिश्तेदार भी वहां पर आए थे। जिन्हें भी पुलिस ने वहां से भेज दिया। उन्हें घर के अंदर नहीं जोन दिया गया। वहीं, केजे सिंह के घर व आसपास का एरिया पुलिस छावनी बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें