मोहाली पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने पूरी प्लानिंग से अपना जाल बिछा दिया। आरोपी सीधे पुलिस के हाथ आ जाएं इसके लिए खास तैयारी की गई है। मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों की एक पॉकेट साइज बुकलेट तैयार की है। इसमें आठ मुख्य गैंगस्टरों की फोटो व पते हैं। यह बुक लेट सभी पुलिस मुलाजिमों को बांटी जा रही है। मुलाजिमों को हर समय में इस बुकलेट अपनी जेब में रखनी होगी। साथ ही उन्हें उक्त व्यक्ति कहीं भी दिखते है तो तुरंत गिरफ्तार करना होगा।
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस द्वारा उक्त बुकलेट कलरफुल तैयार की गई। वहीं, आसानी से जेब में कैरी की जा सकती है। इसके पीछे सोच यही है कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में आ सके। जिक्रयोग है कि लगातार राज्य में कई वारदातें हो रही है। ऐसा अंदेशा भी जताया जा रहा है कि उसमें उक्त गैंगस्टर ही शामिल हो सकते हैं। लेकिन गैंगस्टरों की शक्त व पते आदि के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। इसके चलते पुलिस विभाग द्वारा उक्त बुक तैयार की गई है।
वरना, आई-20 व फॉर्च्यूनर पर रखनी होगी नजर
बुकलेट के कवर पेज पर भी हिदायत दी गई है कि वह वरना, आई-20 व फॉर्च्यूनर कारों पर भी नजर रखें। साथ ही इनको चेक करते समय इन अपराधियों पर भी नजर रखी जाए।
बलौंगी का कॉली भी गैंगस्टरों की सूची
मोहाली शहर का रविंदर कॉली निवासी बलौंगी भी उक्त आठ गैंगस्टरों की सूची में है। उसने लारेंस बिश्नोई को पुलिस कस्टडी से भगाने में सहयोग दिया था।