फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: नगर निगम की बजट मीटिंग में लावारिस कुत्तों का मामला गरमाया

Wed, 29 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नगर निगम की सालाना बजट मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की सालाना बजट मीटिंग में मंगलवार को लावारिस कुत्तों के आतंक का मामला गरमा गया। अधिकतर महिला पार्षदों ने इस मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कुत्तों ने काटा है, उनकी सर्जरी व अन्य उपचार का खर्च निगम उठाए। 
विज्ञापन


इस दौरान मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि वैसे तो नगर निगम अपनी तरफ से लावारिस कुत्तों की समस्या को खत्म करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने पार्षदों को सुझाव दिया कि यदि लावारिस कुत्तों को अडॉप्ट कर लेते हैं तो यह समस्या काफी हद तक हल हो सकती है।

मंगलवार को सालाना बजट पर मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन इस दौरान पार्षदों ने लावारिस कुत्तों का मामला उठाया। वार्ड नंबर-16 की पार्षद तरनजीत कौर गिल ने कहा कि लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। फेज-2 में बच्चे को बुरी काटा है। आए दिन कुत्तों द्वारा काटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में निगम को इसके लिए कदम उठाने चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि कुत्ते द्वारा काटे गए बच्चे के उपचार वाला खर्च भी निगम को अदा करना चाहिए। 
विज्ञापन

सैर के लिए कार में जाना पड़ रहा है

Mohali House Meeting - फोटो : अमर उजाला
इस बीच बीजेपी पार्षद बॉबी कंबोज ने कहा कि उनके सेक्टर-68 में लावारिस कुत्तों की समस्या गंभीर हो गई है। वह कई बार इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है। फिर फेज-5 के पार्षद अरुण शर्मा ने भी इस मुद्दे को उठाया। साथ ही समस्या के हल के लिए उचित कदम उठाने को कहा। इसके बाद मेयर ने पार्षदों से सुझाव मांगे। कई पार्षदों ने अपनी राय रखी।

इस बीच मेयर ने कहा कि हम नगर निगम में 50 पार्षद चुनकर आए हैं। प्रत्येक वार्ड में चार से पांच कुत्ते होंगे। इस पर पार्षदों ने फिर बवाल किया। उनका कहना था कि यह संख्या काफी कम है। साथ ही कहा कि इस समस्या के हल के लिए प्रत्येक वार्ड के पार्षद लोगों को लावारिस कुत्तों को गोद लेने के लिए तैयार करें। जब यह प्रक्रिया हो जाएगी तो लावारिस कुत्तों की समस्या काफी हद तक अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में कभी लावारिस कुत्तों की समस्या नहीं आती है। वहां पर लोगों द्वारा कुत्तों को रोटी आदि दी जाती है। गांव में लोग कुत्ते पालते हैं।

सैर के लिए कार में जाना पड़ रहा है
पार्षद तरनजीत कौर गिल ने कहा कि उनके इलाके में लावारिस कुत्तों की समस्या गंभीर हो गई है। हाल यह है कि वह रोजाना सैर के लिए भी अपनी कार में निकलती हैं।
विज्ञापन

निगम अब नई कंपनी को देगी टारगेट

Mohali House Meeting - फोटो : अमर उजाला
प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए
इस मौके पर डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी ने लावारिस कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए अपना सुझाव देते हुए कहा, निगम में एक प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा जाए। जिसमें बताया जाए कि पूरे भारत में लावारिस कुत्तों व पशुओं की समस्या है। इसके हल के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इसके बाद ही यह समस्या हल हो सकती है।

निगम अब नई कंपनी को देगी टारगेट
निगम कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी कर रही एनजीओ का ठेका खत्म हो गया था। अब उन्होंने एनजीओ से इसके लिए आवेदन मांगे हैं। माह के अंत तक कंपनी फाइनल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कंपनी को हर महीने 200 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य दिया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि काफी हद तक इस समस्या पर अंकुश लग जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें