फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें 2015: इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिला, इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं

Wed, 30 Dec 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2015 वैसे तो चंडीगढ़ के लिए बहुत शानदार रहा और इसी साल में चंडीगढ़ को इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिला मगर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की तारीखें बदलती गईं, मगर अब 2016 में ही इसके शुरू होने की उम्मीद है। यही नहीं नाम को लेकर भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट विवादों में रहा और इस पर जमकर राजनीति हो रही है।

10 सितंबर को चंडीगढ़ को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में किया। एयरपोर्ट पर 939 करोड़ का खर्च आया। अक्टूबर में यहां से फ्लाइट शुरू हुई। रनवे की री- कारपेटिंग का काम पूरा न हो पाने के कारण रविवार को यहां से केवल चार फ्लाइटों का संचालन होता है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लाइट का सपना नहीं हुआ पूरा
इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद लोगों को इंटरनेशनल फ्लाइट मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन इसके बाद भी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत अन्य आसपास के प्रदेशों के लोगों की हसरत पूरी नहीं हो पाई है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के लोगों के लिए दिल्ली से ही इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने का विकल्प है।

इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू न होने पर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार, हरियाणा सरकार, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी, गमाडा और हुडा को फटकार लगाते हुए 15 जनवरी को जवाब दाखिल करने को कहा है।

आईएलएस टू और थ्री भी नहीं हो पाया है स्टाल
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईएलएस टू और थ्री को इंस्टाल नहीं किया जा सका है। इसके इंस्टाल नहीं होने से कोहरे में फ्लाइट लैंड करने में समस्या होती है। इसके लिए भी केवल प्रपोजल बनते गए मगर काम को पूरा नहीं हो पाया है।

नाम को लेकर विवाद
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम रखने को लेकर भी कई विवाद हुए। कभी इसका नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की गई तो कभी मंगल सेन के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम रखने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें