फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिला प्रशासन का फैसला, कारोबार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश जाने पर नहीं किया जाएगा क्वारंटीन

Sun, 24 May 2020 04:15 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)

सार

  • लोगों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के तहत लिया फैसला
  • इन लोगों को डीसी व एसडीएम स्तर पर जारी होंगे पास, लोगों को प्रशासन को देनी होगी अंडरटेकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच मोहाली जिला प्रशासन ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जो अपने रोजगार के चलते अक्सर अंतरराज्यीय यात्रा करते रहते हैं। ऐेसे लोगों की मांग को ध्यान में रखकर प्रशासन ने तय किया है कि अब इन लोगों को  होम क्वारंटीन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पहले बाहरी राज्य से आने वाले लोगों की तरह इन्हें होम क्वारंटीन किया जाता था। हालांकि अब ऐसे लोगों को डीसी या एसडीएम से पास जारी किए जाएंगे। ताकि इन्हें परेशानी न उठाना पड़ा।


इसे भी पढ़ें- लालच की इंतहा... मजदूरों के पास नहीं थे पैसे, मकान मालिक ने घर से मंगवाकर भरवाया तीन महीने का किराया
विज्ञापन


बता दें कि अक्सर ट्रांसपोर्टर, डॉक्टर, पत्रकार, कारोबारी, इंजीनियर, व्यापारी, सलाहकार को काम के सिलसिले में अंतरराज्यीय यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे लोगों की मांग को ध्यान में रखकर यह  फैसला लिया गया है। अब उन्हें वापस आने पर होम क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। जैसे कि दूसरे राज्यों से पंजाब में आने वाले लोगों के लिए जारी प्रोटोकॉल के तहत किया जाता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार यह निर्देश जारी करते हुए डीसी ने कहा कि ऐसे लोगों को डीसी या एसडीएम द्वारा पास जारी किए जाएंगे। वहीं, उक्त लोगों को अपना स्वास्थ्य संबंधी अंडरटेकिंग देना होगा। साथ ही कोविड -19 के लक्षण बुखार, खांसी व सांस लेने में मुश्किल होने की स्थिति में जिला प्रशासन को सूचित करेंगे।

जिक्रयोग है कि मोहाली अब कोरोना मुक्त हो चुका है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि अब भी कोरोना को हल्के में नहीं ले सकते हैं। क्योकि एक तो अंतरराज्यीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके अलावा विदेश से भी लोग आ रहे हैं। ऐसे में जरा सी ढील भी बड़ी खतरनाक साबित हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें