फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन ब्लू स्टार' की सालगिरह पर पाक की साजिश का खुलासा, डिकोड हुआ 'असाप'

Fri, 02 Jun 2017 09:55 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
मोहाली में बीते मंगलवार को गिरफ्तार चारों आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आका के संपर्क में थे। इनको छह जून तक अपने टारगेट खत्म करने के आदेश दिए गए थे। इस संबंध में उन्हें कोडवर्ड में संदेश भी भेज दिए गए थे। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मध्य पूर्वी देशों व यूके में बैठे लोगों के माध्यम से काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आतंकियों को एक माह पहले उनके आका द्वारा टारगेट संबंधी मैसेज दिया गया था। मैसेज में कहा गया था ‘असाप’,  जिसका अर्थ एज सून एज पॉसिबिल है। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द अपना काम पूरा करने के लिए कहा गया था। आतंकियों से कहा गया था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की सालगिरह (6 जून) से पहले उन्हें सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और शिवसेना नेता को ठिकाने लगाना है।

हथियारों की देरी से ऑपरेशन टला
सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन संबंधी योजना अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हुई थी। लेकिन हथियारों की सप्लाई में थोड़ा डिले हो गया था। इस संबंध में आतंकी अपनी  वारदात को अंजाम नहीं दे  पाए थे। वहीं, इसके बाद अब पुलिस ने जिले की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सुरक्षा बढ़ाई

आतंकी - फोटो : demo pic
पुलिस ने जिले के सभी एससएचओ को आदेश दिए है कि वह इलाके में गश्त को बढ़ा दें। इसके अलावा उन स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए, जहां पर कट्टरपंथियों के इकट्ठा होने की संभावना है। वहीं, लोगों को भी सलाह दी गई है कि वह किसी संदिग्ध को देखते हैं तो तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले के नाम को गुप्त रखा जाएगा। 

गौरव को पकड़ने की चर्चा
इसके अलावा पुलिस द्वारा आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने वाले गौरव को पकड़ने की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि, कोई भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इसके अलावा पुलिस की टीमें इस मामले में बिहार भी गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें