फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगत सिंह को चोरी-छिपे फांसी दे पाप किया अंग्रेजों ने'

Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/नवांशहर/रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब वीरों की भूमि है। पंजाब के वीरों ने आजादी से पहले भी शहादत थी और आजादी के बाद भी देश के लिए अपनी जान न्यौछावर की। मैं नमन करता हूं ऐसी पवित्र धरती को। नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंग्रेजों को भगत सिंह का भय रहता था।
विज्ञापन


ऐलान तो हुआ था 24 मार्च को फांसी का, लेकिन घबराए अंग्रेजों ने 23 मार्च को ही चोरी-छिपे फांसी दे दी। यहां तक कि मृत शरीर भी परिवार को नहीं दिया। मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने शहीदों का इस तरह से बिना किसी रीति रिवाज के संस्कार करके पाप किया। सरदार भगत सिंह के नाम में वो ताकत है, जो आज भी देश के जवानों को देश के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देता है।

मोदी के कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम जितना भी करें, कम ही होगा। जब तक हम देश को उनके सपनों का भारत नहीं बनाते, शहीदों का बलिदान सार्थक नहीं होगा। मोदी ने कहा कि देश को  बड़े बदलाव की जरूरत है। बदलावों से ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि 2019 में महात्मा गांधी की शहादत को 150 साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन उसे हम कैसे मनाएं? क्या हम उन्हें एक स्वच्छ और पूर्ण विकसित भारत का नजराना नहीं दे सकते? दे सकते हैं, जरूर दे सकते हैं, बस जरूरत है बदलाव करने की। सुधार करने की। किसानों का स्तर ऊपर उठाने की। गरीबों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की।

मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अमृतसर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंच चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं प्रदेश के आला अधिकारी मौजूद हैं। उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हुसैनीवाला बॉर्डर पर तैनात हैं। शहीदी स्मारक को सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से घेरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अमृतसर रवाना होंगे। उसके बाद ही आम लोगों के लिए शहीदी स्मारक खुलेगा। उससे पहले कोई भी व्यक्ति स्मारक में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

मोदी फिरोजपुर कब पहुंचेंगे और कब श्रद्धांजलि देंगे, सुरक्षा के मद्देनजर इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। शाम को अमृतसर में मोदी श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। उसके बाद वे जलियांवाला बाग और श्री दुर्ग्याणा मंदिर भी जाएंगे।
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

पीएम के आने के मद्देनजर हेलीकाप्टर से भी हुसैनीवाला बॉर्डर पर होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बीएसएफ की सभी निगरानी चौकियों पर जवान आधुनिक यंत्रों से जीरो लाइन के उस पार नजर रखे हुए हैं।

रविवार को शहीदी स्मारक के आसपास और स्मारक में उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था, जिनके नामों की सूची सुरक्षा एजेंसियों के पास है। हुसैनीवाला बॉर्डर पर आने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

प्रभु और सुखबीर खटकड़कलां में
शहीद भगत सिंह के जन्म स्थान खटकड़कलां में रेल मंत्री सुरेश प्रभु, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद प्रभु श्री आनंदपुर साहिब में आनंदपुर से फिरोजपुर के लिए चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें