फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 में लाइव देखें मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

Mon, 26 May 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैच की तरह ही नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। सोमवार को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


समारोह का लाइव टेलीकास्ट सेक्टर-15 की मार्केट में स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। स्थानीय पार्षद सौरभ जोशी इस कार्यक्रम को करवा रहे हैं।

जोशी का कहना है कि शायद पहली बार किसी नई सरकार और नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण को लोग एक अनोखे ढंग से देखेंगे। जोशी का कहना है कि कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम को चाय विद मोदी सरकार नाम दिया है। शाम 5 बजे से सेक्टर-15 में गोपाल स्वीट्स ब्लॉक में कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें