फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में विकास की गति में तीव्रता लाएं ताकि लोगों का जीवन सुगम हो: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह व राजनाथ सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ राज्य के विकास के संबंध में विभिन्न परियोजनाओं व योजनाओं पर चर्चा व विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर पीएम मोदी ने सैनी को कहा कि हरियाणा में विकास की गति में तीव्रता लाएं ताकि लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाया जा सके। इसमें केंद्र की ओर से उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट की।
पीएम व अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाएगी। विकास के मामले में प्रदेश नॉनस्टॉप हरियाणा, बढ़ता हुआ हरियाणा होगा। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के अंतर्गत गुरुग्राम में मेट्रो रेल व रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का विस्तारीकरण होगा। सराय कालेखां से पानीपत तक जाने वाली आरआरटीएस परियोजना को करनाल तक बढ़ाने का भी काम किया जाएगा। हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी और उनका सफर सुगम व सरल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायकों को 20 हजार व सांसद को 30 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा को ल़क्ष्य दिया है, जिसके तहत विधायक को 20 हजार और सांसद को 30 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य मिला है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व प्रत्याशी इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें