फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मोदी की IT टीम संभालेगी कमान

Sun, 24 Aug 2014 04:23 PM IST
अरुण राय/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधान सभा चुनाव की कमान मोदी की आईटी टीम संभालेगी। शनिवार को इसके शुभारंभ के साथ 2000 आईटी इंजीनियरों ने निर्धारित स्थान पर अपना काम शुरू कर दिया। रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय से इसकी मानीटरिंग होगी।
विज्ञापन


सभी 21 जिलों में इसके ऑफिस और हर विधान सभा में एक सब ऑफिस होगा। हर जिले व हर विधान सभा में बने आफिस पर 10-10 आईटी इंजीनियर तैनात होंगे।

जो रैली, यात्रा व अन्य राजनीतिक गतिविधि के हिसाब से रोमिंग ब्यूरो के रूप में काम करेंगे। इनके वाहन भी लैपटॉप के साथ डेस्कटॉप से युक्त होंगे।

टीम के सदस्य संबंधित क्षेत्र में जिस कंपनी का नेटवर्क अच्छा होगा उसे इस्तेमाल करने का इनके पास विकल्प होगा। इनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। वे स्थानीय स्तर पर जो भी गतिविधि होगी उस पर नजर रखेंगे।

लाखों लोगों को जोड़ा जाएगा सोशल मीडिया पर

टीम ने कमान संभाल ली है। दूसरे दिन ही सोशल साइट फेसबुक पर हरियाणा के 1.5 लाख लोगों से यह टीम सीधे जुड़ चुकी है। ट्विटर पर 8500 लोग फॉलो कर रहे हैं। टीम लोगों से सीधे रूबरू हो ही रही है।

इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जोड़ रही है। इस टीम ने हरियाणा प्रदेश के उदय से लेकर अब तक का इतिहास, सहित बड़े राजनेताओं की टिप्पणी आदि सब कुछ अपने वेबसाइट पर डाल दिया है।

आईटी सेंटर में भाजपा के जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर तो मौजूद है ही। इसके साथ ही इंटरनेट से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के फेसबुक एकाउंट, सहित अन्य सोसल एकाउंट, इमेल आइडी सब कुछ मौजूद है। जिसके माध्यम से लगातार कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। उनको जरूरी दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है।

हरियाणा भाजपा की टीवी लांच

हरियाणा भाजपा ने अपना टीवी लांच किया है। जो यू ट्यूब और एचएआरवाईएएनंबीजेपी.ओआरजी पर देखा जा रहा है। तो मोबाइल अप्लीकेशन भी लांच किया गया है। पूरी तरह से हाइटेक व्यवस्था है।

हर एनड्रायड फोन पर भाजपा की हर गतिविधि को देखा जा सकता है। इसमें मीडिया आर्काइव गैलरी खोल रखी है। जिसमें 1966 से लेकर 2014 लोकसभा चुनाव तक के विधान सभा वाइज सारे रिकार्ड मौजूद हैं।

चुनाव के लिए बीजेपी ने हरियाणा में पूरी तरह से हाईटेक व्यवस्था की हुई है, जो चुनाव की हर गतिविधि को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

1200 लोग एक साथ कांफ्रेस पर

आईटी इंजीनियर भाजपा कार्यकर्ताओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। उनके पास ऐसे फोन हैं। जिनसे एक साथ 1200 लोगों को कांफ्रेस पर लेकर बात कर सकते हैं। इनके माध्यम से लगातार कार्यकर्ताओं से बात चल रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा भेजी गई फोटो व वीडियो फुटेज आईटी और मीडिया सेंटर से न्यूज पेपर, चैनल आदि को खबरें दी जायेंगी।

इसके अलावा भाजपा की वेबसाइट, भाजपा टीवी और अन्य सोशल साइटों पर डाले जायेंगे। भाजपा के इस हाइटेक व्यवस्था से कुछ पलों में एक गांव या शहर की गतिविधि से लाखों लोग जुड़ सकेंगे। यह टीम भाजपा की गतिविधि पर नजर तो रखेगी ही विरोधियों की गतिविधि पर भी नजर होगी।

आईटी सेंटर से होर्डिंग बैनर की डिजायनिंग भी की जा रही है। यू ट्यूब और सोशल साइटों पर भाजपा से जुड़े गीत व नारे भी लोड किए जा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के चुनाव प्रभारी हिमाचल के पूर्व मंत्री राजेश विंदल व सह प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन इनकी निगरानी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें