फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम, 2.92 एकड़ जमीन आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार मोहाली के सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ भूमि पर आधुनिक वृद्धाश्रम बनाएगी। परियोजना के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है और जल्द ही सरकार इसका भौतिक कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू करेगी। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि ऐसा घर होगा जहां बुजुर्गों को अपनापन, सम्मान, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी बुजुर्ग अकेलेपन या असहायता का सामना न करे।

परियोजना में तेजी लाने के लिए एस्टेट अधिकारी (प्लॉट्स), गमाडा को पत्र जारी कर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली को भूमि का भौतिक कब्जा जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का प्रयास है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर बुजुर्गों को आधुनिक आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और गरिमापूर्ण जीवन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें