फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता के डिजायन कपड़े पहन रैंप पर उतरे मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा स्थित एक निजी होटल में शहर की युवा अर्पिता कत्याल के कपड़े पहनकर मॉडल रैंप पर वॉक करने निकले। मेक इन इंडिया के अंतर्गत अर्पिता ने अपना ऑनलाइन व्यवसाय शुरू कर महंगे उत्पादों को लोगों के बजट में लाकर उनकी गुणवत्ता के आधार पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान मॉडलों ने भी उनके कपड़े पहनकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

अर्पिता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर पढ़ाई-लिखाई की। उसके बाद अमेरिका चली गईं। वर्ष 2019 में जब वहां से लौटी तो देखा कि भारत में लोग अपना स्टेटस सिंबल बरकरार रखने के लिए ब्रांडेड सामान चाहते हैं, लेकिन महंगे उत्पाद होने के कारण अपने सपनों को मन में दबा लेते हैं। ऐसे ही लोगों के सपनों को अपने स्टार्टअप से पूरा करने का लक्ष्य बनाया, लेकिन कोविड के कारण सफल नहीं हुआ। अब सब सामान्य हुआ है तो अपने स्टार्टअप रोपेरो को चंडीगढ़ से शुरू किया है। उनका कहना है कि यहां दूरदराज से लोग आकर बसे हैं। मैंने देखा है कि यहां अपने स्टेटस सिंबल को बरकरार रखने के लिए लोग काफी एडजस्ट करते हैं। ऐसे लोगों के सपनों को भी अब उड़ान भरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें