फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल्स को जल्द मिलेगी यह सुविधा

Wed, 30 Apr 2014 11:49 AM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस में तैनात लेडी कांस्टेबल के  लिए मोबाइल टॉयलेट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे, जो हर प्वाइंट पर होंगे। इसके लिए एसएसपी ने एक खास योजना भी बना ली है।
विज्ञापन


एक हफ्ते में यह प्रस्ताव वे यूटी प्रशासन को देने वाले हैं जिसमें वे चार मोबाइल वैन की डिमांड करेंगे। गौरतलब है कि अमर उजाला में मंगलवार को ‘दिक्कतें हजार, फिर भी डटीं लेडी कांस्टेबल’ खबर प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने यह प्रस्ताव भेजने का फैसला लिया है।

सुबह 11.15 बजे से लेकर 1.15 बजे तक मिल सकती हैं कर्मी:
समस्या बताने पर कार्रवाई होने के डर की बात पर एसएसपी मनीष चौधरी ने कहा कि ऐसा नहीं है। लेडी कांस्टेबल उनके कार्यालय में सुबह 11.15 बजे से लेकर 1.15 बजे के बीच उनसे अपनी समस्या बता सकती हैं।
विज्ञापन


यहीं नहीं, लेडीज कर्मियों की समस्या सुनने के लिए वे जल्द ही एक बैठक  की योजना बनाने वाले हैं। इसमें महिलाएं अपनी समस्या उन्हें खुल कर बता सकती हैं।

पानी की समस्या भी होगी दूर
एसएसपी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर उन्होंने पहले ही कैंपर की व्यवस्था की है। जिस जगह कैंपर नहीं मिल रहे हैं, वहां वे खुद जाकर चेक करेंगे और कैंपर की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।

वीवीआईपी ड्यूटी में होगा इस्तेमाल:
उन्होंने बताया कि मोबाइल टायलेट्स की योजना को प्रशासन की मंजूरी मिलते ही अगले तीन महीने में इसे उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इन मोबाइल टायलेट्स को वीवीआईपी ड्यूटी में भी इस्तेमाल किया जाएगा क्योंकि उस समय ड्यूटी अधिक समय के लिए होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें