फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए ऐप मम2बी लांच, यहां से डाउनलोड करें

Mon, 25 Apr 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मोबाइल एप
विज्ञापन
महिलाओं के लिए नया ऐप ‘मम2बी’ लांच किया गया है। इससे महिलाओं को कई बेहद अहम जानकारियां मिलेंगी। यह ऐप लुधियाना प्रशासन ने खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए लॉन्च किया है। शनिवार को प्रधान सचिव विनी महाजन ने सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस ऐप के जरिए गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल पर डॉक्टरी जांच की तारीख, टीकाकरण समेत तमाम तरह की जानकारियों का अलर्ट आएगा। इस ऐप को एडीसी अपनीत रियात के नेतृत्व में महिलाओं की ओर से ही तैयार किया गया है।

यह सुविधा हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी में उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस अवसर पर डीसी रवि भगत, एडीसी अपनीत रियात, सिविल सर्जन डॉ. रेनु छतवाल समेत आईएमए के प्रधान डॉ. कुलवंत सिंह और डॉ. मनोज सोबती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें